
सिकंदराराऊ। गुरुवार को कस्बा एवं ग्रामीण अंचल में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भक्ति की बियार बही। मन्दिरो में जगह जगह धार्मिक अनुष्ठान एवं सुन्दर कांड का आयोजन किया गया। देवालयों में हनुमान जी के भव्य श्रृंगार किए गए। देवालयों में हनुमान जी के दर्शन करने को भक्तो की खासी भीड़ उमड़ी । भक्तो द्वारा जगह -जगह प्रसादी का भी वितरण किया गया ।
कस्बा एवं ग्रामीण क्षेत्र में गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव की धूम रही। कस्बा के मंदिरों पर धार्मिक अनुष्ठान के साथ सुंदरकांड का भी आयोजन किया गया। मन्दिरो में हनुमान जी के नयनाभिराम श्रृंगार सजाए गए । हनुमानजी के दर्शन करने को देवालयों में भक्तो का तांता लगा रहा। देवालयों में फूलबंगला भी सजाए गए। देवालयों पर विद्युत सजावट भी की गई। मन्दिरो पर जगमगाती विद्युत झालरें लोगो को लुभा रही थी। भक्तो द्वारा जगह जगह पूड़ी,सब्जी, हलवा,चना एवं शीतल शरबत आदि का वितरण किया गया । भंडारों में भक्तो ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। हनुमान जी की भक्ति से पूरा कस्बा सराबोर नजर आया।












