रोटी से रिश्ते तक-निस्वार्थ रोटी बैंक ने सेवा के पूरे किये 3000 दिन: हर्ष

हाथरस-। निस्वार्थ सेवा संस्थान द्वारा संचालित रोटी बैंक सेवा ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए अपने 3000 दिन, अर्थात लगभग 8 वर्षों से अधिक की निरंतर सेवा यात्रा सफलतापूर्वक पूर्ण कर ली है।
निस्वार्थ सेवा संस्थान द्वारा जनवरी 2018 को शुरू हुई यह सेवा आज भी बिना रुके, पूरे समर्पण के साथ आगे बढ़ रही है। यह उपलब्धि केवल एक संख्या नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और मानवता की एक जीवंत मिसाल है।शुरुआत में यह सेवा कुछ गिने-चुने लोगों के छोटे से प्रयास के रूप में आरंभ हुई थी। उस समय न संसाधन अधिक थे और न ही बड़ा सहयोग, लेकिन सेवा का संकल्प अडिग था। धीरे- धीरे यह प्रयास लोगों के दिलों से जुड़ता गया और आज यह एक विशाल परिवार बन चुका है, जिसमें अनेक स्वयंसेवक, सहयोगी और दानदाता जुड़े हुए हैं।
संस्थान का यह कारवां यूं ही नहीं बढ़ा, हर दिन एक नई कड़ी जुड़ती गई। कोई अपने हाथों से रोटी बनाकर जुड़ा, तो कोई अपना समय देकर, तो कोई सहयोग राशि के माध्यम से। हर व्यक्ति ने इस सेवा श्रृंखला में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।इस गौरवपूर्ण अवसर पर अन्न क्षेत्र गांधी पार्क तिराहा स्थित रोटी बैंक परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती श्वेता चैधरी एवं पूर्व सांसद राजेश दिवाकर थे। जिनका संस्थान के पदाधिकारियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत जरूरतमंदों के बीच ठंडे दूध के वितरण से हुई, जो सेवा और स्नेह का प्रतीक बना। इसके पश्चात भक्ति और श्रद्धा के वातावरण में संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन हुआ, जिसमें सभी श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए। साथ ही जरूरतमंदों के लिए विशेष भोजन की व्यवस्था की गई और अंत में अंगवस्त्र वितरण भी किया गया।
इस विशेष अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल द्वारा केक काटकर इस ऐतिहासिक उपलब्धि का उत्सव मनाया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि रोटी बैंक सेवा का मुख्य उद्देश्य है कि कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए और इसी संकल्प के साथ संस्था पिछले 3000 दिनों से निरंतर सेवा कार्य कर रही है। उन्होंने सभी सहयोगियों, दानदाताओं एवं स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया।
मुख्य अतिथि श्रीमती श्वेता चैधरी ने संस्थान के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि निस्वार्थ सेवा संस्थान समाज के लिए एक प्रेरणा है। 3000 दिनों तक निरंतर सेवा करना अपने आप में एक मिसाल है, जो यह दर्शाता है कि सच्ची सेवा में निरंतरता और समर्पण कितना महत्वपूर्ण होता है। इस अवसर पर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, सचिव नीरज गोयल, कोषाध्यक्ष/मीडिया प्रभारी सीए प्रतीक अग्रवाल, प्रवक्ता हिमांशु गौड़, कॉर्डिनेटर चंद्रप्रकाश अग्रवाल, सोशल मीडिया प्रभारी सारांश टालीवाल, सह सचिव तरूण राघव, सह सचिव निष्कर्ष गर्ग, ध्रुव कोठीवाल, आशीष अग्रवाल, सतेंद्र मोहन, डॉ. रंगेश शर्मा, स्वदेश वाष्र्णेय, अवधेश कुमार बंटी, रितिक बंसल, टेकपाल कुशवाहा, दीपांशु वाष्र्णेय, लोकेश सिंघल, विशाल सोनी, सुलभ गर्ग, सौरभ शर्मा, आलोक अग्रवाल, यश वाष्र्णेय, सुनील कुमार, राहुल वाष्र्णेय, अमन अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment