शहर में हनुमान जी जन्मोत्सव शोभायात्रा की रही धूम

हाथरस- संकट कटै मिटै सब पीरा जो सुमिरे हनुमत बलबीरा। संकट मोचन श्री हनुमान जी महाराज के जन्मोत्सव पर शहर में हर वर्ष निकलने वाली श्री हनुमान जन्मोत्सव विशाल शोभायात्रा की शहर में बीती रात्रि को भारी धूम रही और हनुमान जी महाराज की विशाल शोभायात्रा का शहर भर में दर्जन स्थानों पर जोरदार स्वागत व सम्मान किया गया।
शहर के हनुमान गली से बहुत ही प्राचीन व सैकड़ो वर्ष पुराने हनुमान जी मंदिर से हर साल की भांति इस साल भी बहुत ही भव्य व सुंदर हनुमान जी महाराज शोभायात्रा निकल गई तथा हनुमान जी महाराज की विशाल शोभायात्रा का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने पूजा अर्चना कर व फीता काटकर किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक बिज्जू गुरु ने रामेश्वर उपाध्याय का फूल माला पहनाकर, पीताम्बर ओढ़ाकर स्वागत व प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत व सम्मान किया गया। रामेश्वर उपाध्याय ने सभी को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर मोहनलाल पुरोहित, विजय पुरोहित, अनुज पुरोहित, अंशू पुरोहित, पप्पू गुरु, शम्भूनाथ पुरोहित, अशोक पुरोहित, सुनील गामा, अरूण उपाध्याय, मधुकर दुबे आदि मौजूद थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment