
हाथरस-। संकट मोचन श्री हनुमान जी महाराज के जन्मोत्सव पर बीती रात्रि को शहर में आयोजित विशाल हनुमान जयंती शोभायात्रा महोत्सव में ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा योगा पंडित एवं उनकी टीम द्वारा सहभागिता कर जहां शोभायात्रा का स्वागत किया गया। वही शोभायात्रा आयोजकों व हनुमान जन्मोत्सव पर अन्य मंदिरों पर आयोजित कार्यक्रमों में ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष एवं उनकी टीम का स्वागत व सम्मान किया गया।
ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा योगा पंडित ने शहर के नयागंज सब्जी मंडी चैराहे पर हनुमान जन्मोत्सव समिति के सदस्यों को पीत वस्त्र पहनाकर व पुष्प वर्षा कर स्वागत सम्मान किया व डोले पर विराजमान हनुमान जी महाराज की आरती उतारकर व पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमती स्नेह लता शर्मा, संजय शर्मा बीबीसीएन, राजेंद्रनाथ चतुर्वेदी, संजीव उपाध्याय, करन शर्मा, उदित शर्मा, जय प्रकाश पचैरी आदि ब्राह्मण बंधु उपस्थित थे।
कस्बा मुरसान के नगला बाबू स्थित श्री दक्षिणमुखी हनुमान जी महाराज के आयोजित 26 वें वार्षिकोत्सव के तहत मंदिर पर ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा योगा पंडित द्वारा अपनी टीम के साथ दर्शन किये और हनुमान जी मंदिर के ट्रस्टी एवं पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन लक्ष्मीकांत सारस्वत एडवोकेट द्वारा उनका स्वागत सम्मान किया गया व श्याम कुंज स्थित हनुमान मंदिर पर भी स्वागत सम्मान किया गया।












