वन स्टाॅप सेन्टर का विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने किया निरीक्षण

हाथरस-। उ. प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के आदेश के अनुपालन में जनपद न्यायाधीश विनय कुमार के दिशा-निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनु चैधरी द्वारा वन स्टाॅप सेन्टर का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के समय वन स्टाॅप सेन्टर की संचालिका मनीषा भारद्वाज एवं अन्य समस्त स्टाॅफ उपस्थित मिला। निरीक्षण के समय छह महिलायें पीड़िता भी उपस्थित मिली। पीड़िताओं से उनकी समस्या के बारे में विस्तृत जानकारी ली तथा सम्बन्धित को पीड़िताओं की समस्या के निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के समय वन स्टाॅप सेन्टर की साफ-सफाई देखी गयी तो पाया कि साफ-सफाई पर्याप्त थी। काउंसलर के आने जाने एवं बैठने/ कार्य करने की व्यवस्था से सम्बन्धित को दिशा निर्देश दिये गये।
सचिव द्वारा संचालिका को निर्देशित किया गया कि जो भी पीड़ित महिलाऐं आती है तो उनकी सूचना जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को भी उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करें, जिससे उनके मामलों को प्रीलिटिगेशन स्तर पर दर्ज कर कार्यवाही की जा सके।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment