विद्यापीठ इंटर कालेज में किया श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सामुहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ

विद्यापीठ इंटर कॉलेज सासनी हाथरस में प्रधानाचार्य डॉ राजीव कुमार अग्रवाल के निर्देशन में श्री रामभक्ति में हरपल लगे रहने के साथ प्रभु भक्तों और सत्य की रक्षा अतुलितवलधाम श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सामुहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ किया गया। प्रधानाचार्य डॉक्टर राजीव कुमार अग्रवाल ने सभी को हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भगवान हनुमान आप पर अपनी कृपा बरसाएं और आपके जीवन को सुख, शांति और समृद्धि से भर दें आदि शुभकामनायें दीं। विद्यालय स्टाफ द्वारा छात्र-छात्राओं को प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर अरुण कुमार कौशिक, संजय कुमार, भारत सिंह, प्रियंका, विनय कुमार, अशोक कुमार, महेंद्र प्रकाश सैनी, मुकेश दिवाकर, हनी वशिष्ठ, सतीश कुमार, यश कुशवाहा, जितेंद्र कुशवाहा तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment