अक्रूर बाल विद्यालय में श्री अक्रूर जी महाराज की भव्य शोभायात्रा को लेकर समाज के प्रमुख लोगों की एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करते हुए वाष्र्णेय समाज के विभिन्न पदाधिकारियों और सदस्यों को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए।
गुरूवार को आहूत बैठक में शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए समिति का गठन किया गया, जिसमें अनुभवी पदाधिकारियों और सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में समिति का गठन करते हुए सुनील कुमार वार्ष्णेय को शोभायात्रा संयोजक बनाया गया। वहीं उप-संयोजक नरेश वाष्र्णेय, संजय वाष्र्णेय बढ़ेल, ममतेश वाष्र्णेय चुने गये। बैठक में समाज के सक्रिय सदस्य निर्देश चंद्र वाष्र्णेय, आदेश वाष्र्णेय, नीरज वाष्र्णेय, वकील वाष्र्णेय, अभिषेक वाष्र्णेय, नवीन वाष्र्णेय, पंकज वाष्र्णेय, अन्नू लाला, अजय वाष्र्णेय, सुरेन्द्र वाष्र्णेय, अप्पन वाष्र्णेय, और आशीष वाष्र्णेय, सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। शोभायात्रा पदाधिकारियों ने बताया कि दिनांक आठ अप्रैल 2026 दिन बुधबार को गोला कुआँ महादेव मंदिर पर श्रीमती विमला देवी वाष्र्णेय, द्वारा कार्यक्रम का ध्वजारोहण किया जाएगा, तथा बारह अप्रैल को अक्रूर महाराज की भव्य शोभायात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली जाएगी। आयोजकों ने बताया कि इस बार की शोभायात्रा ऐतिहासिक होगी। समाज के सभी वर्गों से इस धार्मिक आयोजन में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की गई है।












