उमंग के साथ शुरू हुआ नया शैक्षिक सत्र, तिलक लगाकर हुआ छात्रों का स्वागत, प्रधानाचार्य डॉ. राजीव ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र लक्ष्य निर्धारित कर करें मेहनत

सासनी के विद्यापीठ इंटर कॉलेज में नए शैक्षिक सत्र का शुभारंभ बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया था, जहाँ बच्चों के चेहरे पर नई कक्षाओं में पहुंचने की खुशी साफ झलक रही थी।
प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार अग्रवाल के निर्देशन में विद्यालय को रंग-बिरंगे गुब्बारों से भव्य रूप दिया गया। जैसे ही छात्र-छात्राएं विद्यालय की दहलीज पर पहुंचे, शिक्षकों ने उनका तिलक लगाकर पारंपरिक स्वागत किया। इस आत्मीय स्वागत से छात्र गदगद नजर आए। खुशी को दोगुना करने के लिए बच्चों को टॉफियां वितरित की गईं, जिससे पहले ही दिन विद्यालय का माहौल उत्सव में बदल गया। प्रार्थना सभा के साथ कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हुई, जिसमें समाचार पत्र का वाचन किया गया। छात्रों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है जो उज्ज्वल भविष्य की नींव रखती है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा किष्विद्यार्थी जीवन में अनुशासन और सही लक्ष्य का होना अनिवार्य है। नए सत्र के पहले दिन से ही अपनी पढ़ाई के प्रति सजग रहें और मेहनत से आगे बढ़ें।ष् इस विशेष आयोजन के दौरान अरुण कुमार कौशिक, भारत सिंह, विनय कुमार, अशोक कुमार, महेंद्र प्रकाश सैनी, हनी वशिष्ठ, शिवम कुशवाहा, सतीश कुमार, यश कुशवाहा और जितेंद्र कुशवाहा सहित समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment