राजपुर मेला में भिड़े दो पक्ष: जमकर मारपीट

 

हाथरस-। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव राजपुर में बीती रात्रि को आयोजित मेला में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मामूली कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।। बताया जाता है थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव राजपुर में कल फुल डोल मेला आयोजित किया गया था और बीती रात्रि को मेला में किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। कहासुनी जल्द ही मारपीट में बदल गई और दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में महिलाएं भी शामिल हो गई। मारपीट के कारण मेले में अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई।
घटना में धर्मेंद्र, विष्णु, मोरमुकुट और नीरज सहित कई लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment