बिसावर में धूमधाम से मनाई हनुमान जयंती:शोभायात्रा व भण्डारे

23

सादाबाद-। कस्बा बिसावर में आज हनुमान जयंती का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर कई धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।। कस्बा के सर्राफा चौक में सुंदर कांड के साथ हवन यज्ञ व चूरमा के लड्डुओं का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। वहीं दूसरी जगह कस्बा में ही भव्य शोभायात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। जिसमें सुंदर झांकियां, बैंड-बाजे और भक्तगण हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए शामिल हुए। आज विशेष पूजा-अर्चना भी की गई। बिसावर के प्राचीन हनुमान मंदिरों, विशेष रूप से बड़े हनुमान मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। भगवान का विशेष श्रृंगार किया गया और चोला चढ़ाया गया। शाम के समय कई स्थानों पर भजन संध्या का आयोजन किया गया, जहाँ स्थानीय कलाकारों ने भक्ति संगीत प्रस्तुत किया। इसके साथ ही विशाल भंडारों का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।। बिसावर कस्बे को लाइटों और झंडों से सजाया गया था, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय नजर आ रहा था। इसमे मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य ईशान चौधरी, पूर्व प्रधान विजयपाल सिंह, रामप्रकाश गुप्ता, सचिन चौधरी पहलवान , राजू चौधरी, के.के. चौधरी, रामू सेठ, कुक्की सेठ, सचिन अग्रवाल, रूपेश माहौर ,सोनू चौधरी, सचिन चौधरी , कपिल अग्रवाल, धुरेन्द्र चौधरी,टिंकू वर्मा, शैलेन्द्र अग्रवाल, राकेश अग्रवाल,टाटा गहलोत सहित सैकड़ों भक्त मौजूद थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment