
हाथरस- शहर में निकलने वाली महाराणा प्रताप जी की शोभायात्रा को लेकर शोभायात्रा आयोजकों द्वारा लगातर जनसम्पर्क किया जा रहा है।वही जिले में अलग अलग जगह शोभायात्रा के अध्यक्ष अनिल सिसोदिया ,संयोजक संदीप सिसोदिया व उनकी पूरी टीम का स्वागत सम्मान किया जा रहा है।। इसी के चलते आज महाराणा प्रताप शोभायात्रा के अध्यक्ष अनिल सिसोदिया व उनकी पूरी टीम का प्रमुख समाजसेवी रवि चौहान भटटा वालों द्वारा भव्य स्वागत व सम्मान श्री बांके विहारी जी मंदिर लहरा रोड पर किया गया। इस दौरान शोभायात्रा के अध्यक्ष अनिल सिसोदिया, संयोजक संदीप ठाकुर, सह संयोजक नरेश प्रधान,सह संयोजक छोटू राणा सहित सभी का स्वागत किया गया।












