
हाथरस-2 अप्रैल। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लेबर कॉलोनी में वार्षिक परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण समारोह बड़े उत्साह और शैक्षिक वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 6 से 9 एवं 11 तक के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले भैया एवं बहिनों को पुरस्कार एवं रिपोर्ट कार्ड देकर सम्मानित किया गया।।
विद्यालय की वार्षिक परीक्षा में कुल 1135 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिसमें विद्यालय का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
इसके अतिरिक्त सरस्वती प्रतिभा खोज परीक्षा (मेधावी परीक्षा) तथा वर्ष भर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भैया-बहिनों को गोल्ड मेडल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अभिभावकों की उपस्थिति भी सराहनीय रही और अपने बच्चों के उत्कृष्ट परिणाम सुनकर उनके चेहरे पर प्रसन्नता स्पष्ट रूप से झलक रही थी।।
इस अवसर पर शहर के अनेक विशेष अतिथि उपस्थित थे। जिनमें पुरुषोत्तम दास राठी (अध्यक्ष सरस्वती विद्या मंदिर), शरद तिवारी (उपाध्यक्ष), मनोज अग्निहोत्री (अध्यक्ष शिशु मंदिर/प्रबंधक), दीपक शर्मा (समिति सदस्य), श्रीमती अनु विमल (प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सेवा भारती), श्रीमती प्रतिभा भारद्वाज (जिला कार्यकारिणी सदस्य सेवा भारती), टिंकू सिंह राणा (राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ), प्रमोद कुमार (ऑडिटर), उमाशंकर गुप्ता (भारत विकास परिषद/आरएसएस) एवं सुनील पंडित (सभासद वार्ड 34), नवीन सबलोक सभासद, मुकेश बंसल, प्रबल प्रताप सिंह, शुभम ऐलानी धर्म जागरण मंच आदि उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन आचार्य राजेश कुमार शर्मा द्वारा कुशलता पूर्वक किया गया।। विद्यालय के प्रधानाचार्य लोकेन्द्र नाथ शर्मा ने वर्ष भर में आयोजित प्रतियोगिताओं, परीक्षाओं एवं खेलकूद गतिविधियों का विस्तृत वृत प्रस्तुत किया तथा विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम एवं अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।समारोह का समापन हर्षोल्लास एवं विद्यार्थियों के उत्साह के साथ हुआ।












