
सिकंदराराऊ। गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी कस्बा में श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर कल गुरुवार को धूमधाम के साथ मोहल्ला नौखेल स्थित श्री रामेश्वर नाथ मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा कस्बा के विभिन्न मार्गों से होती हुई गुजरेगी। शोभायात्रा में शामिल दर्जनों झांकियां श्रद्धालुओ के मध्य आकर्षण का केंद्र बनी रहेगी । कस्बा भ्रमण के बाद शोभायात्रा का समापन मोहल्ला नौखेल स्थित श्री रामेश्वर नाथ मंदिर पर पहुँचकर होगा। शोभायात्रा को लेकर आयोजको ने तैयारियां पूर्ण कर ली है । आयोजको द्वारा बुधवार को तैयारियो को अंतिम रूप प्रदान किया गया। आयोजको ने शोभायात्रा में बढ़चढ़ भाग लेने की भक्तो से अपील की है।












