सट्टे की ख़ाईबाड़ी करते युवक पकड़ा

सिकंदराराऊ । कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर रविवार को क्षेत्र के गांव इकबालपुर स्थित अम्बेडकर मूर्ति के निकट से एक युवक को सट्टे की ख़ाईबाड़ी करते गिरफ्तार किया । पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नगदी एवं सट्टे की पर्चियां बरामद कर जेल भेज दिया।
रविवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक सट्टे की ख़ाईबाड़ी कर रहा है । सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई । पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ के दौरान अपना नाम विकास कुमार पुत्र कन्हैया लाल निवासी गांव इकबालपुर थाना सिकंदराराऊ बताया । पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 775 रुपए नगद एवं सट्टे की पर्चियां बरामद कर उसे जेल भेज दिया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment