
हाथरस। भाजपा जिला कार्यालय पर आज भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस अभियान को लेकर बैठक जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई। जिसमे मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री भाजपा/जिला प्रभारी डीपी भारती मौजूद थे।
बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल को हम सभी कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी का 46 वां स्थापना दिवस मनाएँगे। 5,6,7 अप्रैल को सभी मंडल एवं जिला कार्यालय पर फूल मालाओं द्वारा एवं स्वदेशी लाइटो द्वारा रंगोली के माध्यम से सजावट करेंगे। 6 अप्रैल को पार्टी कार्यालय पर पार्टी के वरिष्ठ एवं पूर्व पदाधिकारियों को आमंत्रित करना है एवं जिलाध्यक्ष द्वारा पार्टी का ध्वज कार्यालय पर फहराएंगे। इस तरह सभी मंडलो में मंडल अध्यक्ष पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ मंडल कार्यालय पर ध्वज फहराएंगे। पार्टी के बूथ अध्यक्ष एवं सभी स्तर के कार्यकर्ता अपने अपने घरों पर ध्वज फहराएंगे। 7 से 12 अप्रैल तक पार्टी के सभी पूर्व एवं जन प्रतिनिधि एवं जिलाध्यक्ष, वरिष्ठ पदाधिकारी, ग्राम/वस्तियों में घर घर संपर्क करेंगे एवं स्वछता अभियान चलाएंगे।
इसी क्रम में जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता पार्टी के स्थापना दिवस को त्यौहार के रूप में मनाने का कार्य करेंगे व बड़े ही हर्षौल्लास के साथ पार्टी का स्थापना दिवस मनाएँगे एवं घर घर जाकर केंद्र एवं प्रदेश सरकारी की योजनाओ व उपलब्धियों पर व्यापक चर्चा करेंगे। उपरोक्त कार्यक्रम को सांसद अनूप प्रधान बाल्मीकि एवं सिकन्द्राराऊ विधायक वीरेन्द्र सिंह राणा ने भी संबोधित किया।
बैठक में श्वेता चैधरी, डॉली माहौर, महेंद्र सिंह आचार्य, सत्यपाल सिंह मदनावत, प्रीती चैधरी, रूपेश उपाध्याय, हरिशंकर राना, पवन रावत, सुनील गौतम, ब्रजेश सिंह चैहान, प्रमोद सेंगर, विपिन लवानिया, राजेंद्र चैधरी, मीरा माहेश्वरी, संध्या आर्य, विष्णु बघेल, अविनाश तिवारी, अनिल सिसोदिया, संतराज सिंह, रामकुमार वर्मा, सुरेन्द्र सिंह पुढ़ीर, रजत चैधरी, रामकुमार माहेश्वरी, विवेक गुप्ता, योगेश कुमार, प्रदीप शर्मा, संदीप सिसोदिया, विनीत शर्मा, सुनील कुमार, गजेन्द्र प्रताप सिंह, सचिन दीक्षित, अरुण चैधरी, सतीश माहौर, भोला सिंह रावत, राजेंद्र सिंह धाकरे, मोहित बघेल, योगेन्द्र गहलोत, चरन सिंह सागर, विशाल गुप्ता, कृष्णा पहलवान सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित थे।












