
सादाबाद। कोतवाली पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कुकटई मे हुई मारपीट/फायरिंग की घटना करने वाले 1 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक कल 30 मार्च को बंटी पुत्र निहाल सिंह निवासी ग्राम कुकटई द्वारा तहरीर के माध्यम से थाना पर सूचना दी कि उसने अपनी पैत्रक सम्पत्ति पर न्यायालय से स्टे ले रखा है। कल ग्राम प्रधान के पुत्र अंकित व सचिन द्वारा उसकी उक्त सम्पत्ति में खरंजा लगाया जा रहा था। उसके द्वारा खरंजा लगाने से मना करने पर आरोपीगण द्वारा उसके व उसके साथियों के साथ मारपीट व फायरिंग कर दी, जिसमें कई लोग घायल हो गये। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग अभियान के क्रम में थाना पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मारपीट व फायरिंग की घटना करने वाले 1आरोपी को ग्राम आगरा चुंगी से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार आरोपी अरुण सिसौदिया उर्फ अंकित पहलवान पुत्र रघुराज सिंह उर्फ रतन सिंह निवासी ग्राम कुकटई है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह थाना सादाबाद मय टीम शामिल थे।












