​श्री राधेश्याम स्वर्णकार सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी छात्र पुरस्कृत

​सासनी विजयगढ रोड स्थानीय श्री राधेश्याम स्वर्णकार सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंध समिति के प्रबंधक सुरेश चंद्र वर्मा एवं गोपाल वार्ष्णेय ने माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया।
​परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल दिखा। कक्षा नर्सरी से अष्टम तक के विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भैया-बहिनों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। ​प्रथम स्थान नैना, इच्छा, अव्यांश, आशू खान, आरवी, आयुष, करिश्मा, यशी, दिव्यांशु गोस्वामी, शिवा और यश को उनकी कड़ी मेहनत के लिए प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। अखिल भारतीय संस्कृति शिक्षा संस्थान, कुरुक्षेत्र द्वारा आयोजित परीक्षा में माधवी, अश्वनी, दिव्यांशु, शिवा और यश ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया. विद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने के लिए आशू खान को और पूरे सत्र में सर्वाधिक उपस्थिति के लिए शिवा को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य विपिन कुमार पालीवाल ने सभी छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान नीरज कुमार, धर्मवीर पाठक, हरिओम शरण, हरेंद्र कुमार, अनुपमा, रौली, भारती, सीमा सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।​अभिभावकों ने भी विद्यालय के इस प्रयास की सराहना की और बच्चों के सर्वांगीण विकास पर प्रसन्नता व्यक्त की।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment