सासनी क्षेत्र के विकास की कड़ी में एक और नया अध्याय जुड़ गया है। ग्राम बिलखोरा खुर्द में नवनिर्मित सड़क का लोकार्पण मुख्य अतिथि विधायक अंजुला सिंह माहौर, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमसिंह कुशवाहा और चौधरी अर्जुन सिंह द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।
इस अवसर पर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है और आवागमन की सुविधाओं को सुदृढ़ करना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।विशेष बात यह रही कि इस सड़क के निर्माण में चौधरी अर्जुन सिंह और स्थानीय ग्रामीणों का विशेष योगदान रहा। उनके निरंतर प्रयासों और मांग के फलस्वरूप शासन-प्रशासन द्वारा इस सड़क को मंजूरी मिली और अब यह बनकर तैयार हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग के बनने से अब आवाजाही सुगम होगी और कीचड़ व जलभराव जैसी समस्याओं से निजात मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान भाजपा पदाधिकारियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने अतिथियों का जोरदार स्वागत किया और क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान दास चौधरी एवं ग्रामीणों के अथक प्रयास से सड़क का निर्माण कराया जा रहा है वही सभी आगंतुकों का धन्यवाद करते हुए विकास की इस यात्रा को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया। इस मौके पर नाहर सिंह सौरभ चौधरी, गौरव चौधरी, अविनाश तिवारी, विक्रम सिंह जादौन, कोमल सिंह तोमर, हरेंद्र सिंह उर्फ भूरा मास्टर, आकाश वार्ष्णेय, पूर्व प्रधान बलवीर सिंह चौधरी, दास बांके बिहारी चौधरी,के अलावा ग्रामीण जन मौजूद थे।












