4 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने दी स्वीकृति
सिकंदराराऊ । स्थानीय रेलवे स्टेशन पर अब दूसरा प्लेटफॉर्म बनाया जाएगा। हाथरस सिटी स्टेशन की ओर से भेजे गए इस महत्वपूर्ण परियोजना के प्रस्ताव को पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने स्वीकृति प्रदान की है । करीब चार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस प्लेटफॉर्म का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
यह निर्णय रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए लिया गया है। वर्तमान में स्टेशन पर केवल एक ही प्लेटफॉर्म है, जिससे ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान के दौरान अक्सर यात्रियों को दिक्कते आती है । यात्रियों को भी भीड़भाड़ और असुविधा का सामना करना पड़ता। रेलवे विभाग के अनुसार, नया प्लेटफॉर्म लगभग 600 मीटर लंबा होगा। इससे लंबी दूरी की ट्रेनों के ठहराव और संचालन में काफी सुविधा मिलेगी। दूसरा प्लेटफॉर्म बनने से स्टेशन पर ट्रेनों का संचालन अधिक व्यवस्थित हो सकेगा।
यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने-उतरने में आसानी होगी। नए प्लेटफॉर्म पर यात्रियों के लिए आवश्यक बुनियादी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी । जिससे उन्हें बेहतर और सुरक्षित यात्रा का अनुभव मिल सके। रेलवे अधिकारियों ने इस परियोजना को करीब एक वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा है। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि रेलवे यात्री सुविधाओं के विस्तार पर लगातार कार्य कर रहा है और जरूरत के अनुसार विकास कार्य प्राथमिकता से कराए जा रहे हैं।












