रामनवमी पर पूर्व पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने कन्या पूजन के साथ किया छोटी बछिया का पूजन

हाथरस। नवरात्रि पर्व के अवसर पर रामनवमी को पूर्व पालिका अध्यक्ष पं. आशीष शर्मा ने कन्या पूजन के साथ छोटी बछिया की भी पूजा की गई। नन्हीं बच्चियों का पूजन कर उन्होंने मातृशक्ति के प्रति सम्मान प्रकट किया।
कन्या पूजन के महत्व को बताते हुए पूर्व पालिका अध्यक्ष पं. आशीष शर्मा ने कहा कि कन्या पूजन मुख्य रूप से नारी शक्ति और देवी की प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए किया जाता है। हिंदू धर्म में 2 से 10 वर्ष तक की कन्याओं को मां दुर्गा का साक्षात स्वरूप माना जाता है। नवरात्रि के नौ दिनों के उपवास और साधना का फल तभी पूर्ण माना जाता है जब अंत में कन्या पूजन और उन्हें भोजन कराया जाए।
गौ पूजन पर पूर्व पालिका अध्यक्ष पं. आशीष शर्मा ने कहा कि गौ माता में 33 कोटि देवी देवताओं का वास होता है, इसलिए उनकी पूजा से सभी देव देवी देवताओं का आशीर्वाद मिलता है। गौ सेवा और पूजन से पितृ दोष शांत होते हैं और पितर प्रसन्न होते हैं। उन्होंने कहा कि गौ माता के सानिध्य से तनाव कम होता है और आत्मिक शांति प्राप्त होती है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment