साइकिल सवार वृद्ध को बाइक ने रौंदाःमौत

हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के मथुरा-बरेली नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में 55 वर्षीय साइकिल सवार को एक बाइक चालक ने तेजी व लापरवाही से रौंद दिया। जिससे वृद्धा जहां गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं उसकी उपचार के दौरान की मौत हो गई। घटना से परिवार में भारी कोहराम मच गया है।
बताया जाता है करीब 55 वर्षीय हमीद खान सिलाई का काम करते थे और कल रात शहर से अपने गांव लौट रहे थे। तभी रास्ते में मथुरा-बरेली हाईवे पर थाना हाथरस गेट क्षेत्र में गांव एवरनपुर के पास सड़क पार करते समय उनकी साइकिल को एक बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में हमीद खान गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार भी चोटिल हो गया। दुर्घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। हमीद के परिजन उन्हें पहले जिला अस्पताल ले गए, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया।अलीगढ़ में इलाज के दौरान हमीद खान ने दम तोड़ दिया। परिवार के लोग उनके शव को हाथरस ले आए और घटना की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मृतक के उनके परिवार में पत्नी के अलावा एक विवाहित बेटी है और घटना के बाद से परिवार में भारी कोहराम मच गया है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment