
हाथरस थाना चंदपा क्षेत्र के गांव पैकवाड़ा स्थित प्राचीन चामुंडा माता मंदिर की बाउंड्रीवाल तोड़ने का मामला सामने आया है। गांव के अमरनाथ अग्निहोत्री ने घटना के संबंध में पुलिस को शिकायत देकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।।
थाना चंदपा में गांव पैकवाड़ा निवासी अमरनाथ अग्निहोत्री ने अपनी शिकायत में आरोप लगाते हुए कहा है कि गांव के गाटा संख्या 31 में स्थित माता चामुंडा मंदिर परिसर में 13 फरवरी को उपजिलाधिकारी सदर की उपस्थिति में बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। यह निर्माण ग्रामीणों के सहयोग और दान से किया जा रहा था।आरोप है कि 18 मार्च की सुबह लगभग 10 बजे गांव के कुछ लोगों ने एकजुट होकर मंदिर की बनी हुई दीवार को गैंती और कुदाल जैसे औजारों से तोड़ दिया।अमरनाथ अग्निहोत्री के अनुसार, जब उन्होंने तोड़फोड़ का विरोध किया, तो कथित आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।मंदिर निर्माण कार्य की देखरेख कर रहे अमरनाथ अग्निहोत्री ने इसे सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला बताया है।। पीड़ित ने चंदपा कोतवाली पुलिस से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्यवाही की मांग की। थाना चंदपा में उक्त घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है और रिपोर्ट में गांव के ही दिनेश चंद्र, अजीत अग्निहोत्री, प्रशांत अग्निहोत्री, केंद्रपाल कुशवाहा सहित पांच लोगों को नामजद किया गया है।उक्त मामले पर चंदपा थाना प्रभारी श्याम सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।












