महिला ने की आत्महत्या: परिवार में कोहराम

हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के मौहल्ला माहेश्वरी नगर कॉलोनी में घरेलू विवाद के चलते एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।परिवार के लोग बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को अपने साथ वापस ले गए। अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।

बताया जाता है थाना हाथरस गेट क्षेत्र की माहेश्वरी नगर कॉलोनी में 39 वर्षीय एक महिला ने कथित तौर पर घरेलू क्लेश के कारण उक्त कदम उठाया। परिवार के सदस्यों ने जब मीना को फांसी के फंदे पर लटका देखा तो हड़कंप मच गया।वह तुरंत उसे जिला अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मीना के पति हलवाई का काम करते हैं। मीना अपने पीछे तीन छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं। परिवार के लोगों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। महिला की मौत से परिवार व बच्चों में भारी कोहराम मच गया है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment