आज अष्टमी की रात दंडोति परिक्रमार्थियों की उमडेगी आस्था

बड़े वाहनों का आवागमन हो बंदःपालिकाध्यक्ष ने बिछवाई कारपेट


हाथरस। मां भगवती के पवित्र चैत्र नवरात्रि पर्व महोत्सव के आज अष्टम दिन जहां महामाई महागौरी की आराधना की जा रही है। वहीं आज तमाम घरों में मां गौरी की आराधना करते हुए दुर्गा अष्टमी पर कन्या पूजन किया गया। जबकि शहर के प्रख्यात मंदिर मां बौहरे वाली देवी पर आज रात्रि को भक्तों द्वारा विशाल दंडोति परिक्रमा की जाएगी तथा दंडोति परिक्रमा के मौके पर जहां भक्तों की भारी भीड़ उमडेगी। वहीं यातायात नियंत्रण को पुलिस प्रशासन से वाहनों पर रोक लगाई जाने की मांग की गई है।

शहर के कामरेड़ भगवानदास मार्ग मुरसान गेट स्थित प्रख्यात देवी मंदिर मां बौहरे वाली देवी पर आज अष्टमी की रात्रि को भक्तों द्वारा किला गेट स्थित माता पथवारी मंदिर, चावड़ गेट स्थित मां चामुंडा मंदिर, रमनपुर स्थित मां चामुंडा मंदिर एवं अन्य देवी मंदिरों व अपने घरों व प्रतिष्ठानों से दंडोति करते हुए दंडौति परिक्रमा की जाएगी और भक्त दंडौति परिक्रमा करते हुए मां बौहरे वाली देवी मंदिर पर पहुंचेंगे और पूरी रात भक्त दंडोति परिक्रमा कर महामाई का गुणगान करेंगे।
वहीं कामरेड़ भगवानदास मार्ग मुरसान गेट पर आज उक्त रोड भारी व्यस्त रहेगा। जिसके चलते आज बड़े वाहनों का आवागमन भी बंद रहेगा। हालांकि पुलिस प्रशासन द्वारा घंटाघर बांसमंडी चैराहा से लेकर ओढ़पुरा तिराहा तक बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने हेतु बैरिकेडिंग की गई है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोतवाली पुलिस बल भी तैनात रहेगा। भक्तों द्वारा भी पुलिस प्रशासन से मांग की गई है कि दंडोति परिक्रमार्थियों की विशेष सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखा जाए। जबकि रात्रि में तमाम स्थानों से मां भगवती के डोला भी विभिन्न स्थानों से शुरू होकर मां बौहरे वाली देवी पर पहुंचेंगे। आज अष्टमी की रात्रि को दंडोति परिक्रमार्थियों के लिए देवी भक्तों द्वारा भी विभिन्न जगहों पर स्टाल लगाकर उनके लिए चाय पानी आदि वितरित किए जाएंगे।
कामरेड भगवानदास मार्ग मुरसान गेट स्थित मां बौहरे वाली देवी मंदिर पर आज अष्टमी की रात्रि को दंडोति परिक्रमा करते हुए आने वाले भक्तों की सुविधा हेतु पालिका अध्यक्ष श्वेता चैधरी द्वारा घंटाघर मुरसान गेट से बौहरे वाली देवी मन्दिर तक कारपेट बिछवाए गये हैं। जिससे दंडवत परिक्रमा वालों के लिए परिक्रमा आसान पूर्वक हो सके। इस दौरान क्षेत्रीय सभासद श्रीमती बीना जैन व भाजपा नेता धीरज जैन आदि मौजूद थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment