अलमारी का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों के स्वर्ण आभूषण एवं हजारों की नगदी की पार ,रिपोर्ट

सिकंदराराऊ । कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव बस्तोई हवेली में चोरों ने एक मकान को अपना निशाना बना लिया। चोर कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर हजारों की नगदी एवं लाखों की कीमत के स्वर्ण , चांदी के आभूषण चुराकर ले गए । पीड़ित ने कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव बस्तोई हवेली निवासी अजय प्रताप सिंह पुत्र जवाहर सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह गत मंगलवार की रात्रि को वह अपने कमरे में सो रहे थे। देर रात्रि को चोर घर में प्रवेश कर गए । चोर कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर लाखों की कीमत के स्वर्ण आभूषण एवं 52 हजार रुपए चोरी कर ले गए । सुबह जब वह जागे तो घर में सामान बिखरा हुआ पड़ा था । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment