
सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला कुटैरा में खेत की मेढ़ के विवाद को लेकर नामजदों ने एक युवक उसके परिजनों को पीटकर घायल कर दिया । आरोपी ने कोतवाली में एक महिला समेत चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव नगला कुटैरा निवासी यशवीर पुत्र रनवीर सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि खेत की मेढ़ के विवाद को लेकर गांव के ही उदयवीर पुत्र साहब सिंह, राकेश , अवधेश पुत्रगण उदयवीर , रूबी पुत्री उदयवीर ने गाली गलौज कर पीड़ित के साथ मारपीट कर दी । शोरगुल सुनकर बीच बचाव में आए पीड़ित के पिता रनवीर सिंह , पीड़ित की पत्नी पूनम देवी को भी नामजदों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले जांच शुरू कर दी है ।












