युवक को घर के सामने बैठने का विरोध करना पड़ा भारी , मारपीट कर किया घायल

सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव लालगढ़ी में एक युवक को घर के सामने बैठने का विरोध करना महंगा पड़ गया। आरोपी पिता पुत्र ने पीड़ित को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में नामजद पिता पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव लालगढ़ी निवासी विकास पुत्र श्यौदान सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 17 मार्च को 9 बजे करीब उसने गांव के ही शिवकांत पुत्र सत्यप्रकाश उर्फ बदलू घर के सामने बैठने को मना किया था। इसी बात से कुपित होकर आरोपी ने पीड़ित के साथ मारपीट कर दी । आरोपी ने जब मामले की शिकायत आरोपी शिवकांत के पिता सत्यप्रकाश से की तो आरोपी पिता ने भी उसको मारपीट कर घायल कर दिया । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment