![]()
सिकंदराराऊ । कस्बा के एक मोहल्ला निवासी महिला के घर में घुसकर नामजदों द्वारा छेड़छाड़ कर एवं मारपीट कर मां बेटे को घायल कर दिया गया तथा गल्ले में रखे तीस हजार रुपए नगद ले जाने का आरोप लगाते हुए पीड़िता ने कोतवाली में न्यायालय के आदेश पर दो महिला समेत चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहल्ला निवासी पीड़िता ने कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाते हुए कहा है कि गत 12 सितम्बर 2025 की शाम 6 बजे करीब वह अपने घर पर थी और उसका पुत्र दुकान पर बैठा हुआ था। तभी मोहल्ले के ही अल्तमस पुत्र रहीस , गोलो पत्नी फरहीम, आशिफ पुत्र फरहीम , रुक्सार पत्नी रहीस घर में गाली गलौज करते हुए घुस आए । पीड़िता ने जब गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ लाठी डंडों से मारपीट कर दी । जिससे वह लहूलुहान हो गई । शोर गुल सुनकर आए पीड़िता के 12 वर्षीय पुत्र को भी नामजदों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी अल्तमस एवं आशिफ ने पीड़िता को बुरी नीयत से दबोच लिया और छेड़छाड़ कर उसके कपड़े भी फाड़ दिए। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए गल्ले में रखे तीस हजार की नगदी भी निकाल कर ले गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।












