
सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी को नामजद अपने साथ बहला फुसला कर ले गया। किशोरी के पिता ने कोतवाली में दो नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है ।
गांव निवासी किशोरी के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गत 15 मार्च की शाम 7 बजे करीब उसकी 16 वर्षीय पुत्री को क्षेत्र के गांव माधुरी निवासी गगन पुत्र शिवकुमार उर्फ सेक्रेटरी अपने दोस्त बिल्ला पुत्र शिवकुमार के सहयोग से अपने साथ बहला फुसलाकर भगा ले गया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस किशोरी की तलाश में जुट गई है।












