नामजदों ने युवक को पीटकर किया घायल,रिपोर्ट

सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव गुलाबपुर में समर के पानी के विवाद को लेकर एक व्यक्ति को नामजदों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित के भतीजे ने कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव गुलाबपुर निवासी देवराज सिंह पुत्र चरन सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसके चाचा कमल सिंह पुत्र हेत सिंह गत 3 मार्च की सुबह 10 बजे करीब घर से खेत पर जा रहे थे। तभी रास्ते में समर के पानी के विवाद को लेकर गांव के ही दलवीर पुत्र रामस्वरूप , सचिन कुमार, अतुल कुमार, रोहित पुत्रगण दलवीर ने गाली गलौज कर लाठी डंडों से चाचा कमल सिंह पर प्रहार कर दिया। जिससे उनकी आंख एवं सिर में गंभीर चोट आई है। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment