युवक को नामजदों ने मारपीट कर किया घायल

सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव टोली में नामजदों ने एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में एक महिला समेत तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव टोली निवासी सुनील कुमार पुत्र वीरपाल सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह गत 12 मार्च की शाम 5 बजे करीब घर से ट्रैक्टर लेकर खेत पर जा रहा था। तभी रास्ते में गांव के ही मुनीष कुमार पुत्र वीरपाल , नितिन पुत्र मुनीष कुमार, माया देवी पत्नी मुनीष कुमार गाली गलौज कर कहा कि तूने लड़की की शादी तुड़वा दी । अब हम तुझे नहीं छोड़ेंगे। आरोपियों ने लाठी डंडों एवं सरिया से उसके ऊपर हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment