शादी समारोह से वीडियो ग्राफर की बाइक पार

सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र गांव नगला खन्ना में वीडियो ग्राफी करने आए युवक को बाइक को अज्ञात चोर चुराकर ले गए। पीड़ित ने कोतवाली में अज्ञात चोरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव लालगढी़ निवासी अनिल सागर पुत्र अशोक कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह वीडियो ग्राफी का कार्य करता है। वह क्षेत्र के गांव नगला खन्ना में एक शादी समारोह में वीडियो ग्राफी करने को बाइक पर सवार होकर गया था। पीड़ित ने अपनी बाइक गांव के अंबेडकर पार्क में खड़ी कर दी। इस दौरान मौका पाकर अज्ञात चोर युवक की बाइक को चोरी कर ले गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस बाइक की तलाश में जुट गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment