घ्नारी सशक्तिकरण और देश सेवा के संकल्प के साथ एनएसएस शिविर का समापन

घ्हाथरस। श्री रामेश्वरदास अग्रवाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना ( एनएसएस) इकाई प्रथम द्वारा ग्राम धन सिंह नगला स्थित जी.पी.एस इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का रविवार को उत्साहपूर्ण समापन हो गया । कार्यक्रम में स्वयंसेविकाओं ने सात दिनों के अपने अनुभवों को साझा किया और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से समाज सेवा का संदेश दिया।

शिविर के अंतिम दिन की शुरुआत स्वयंसेविकाओं द्वारा स्वच्छता अभियान से हुई। इसके पश्चात मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. सुषमा यादव, पूर्व प्राचार्या प्रो. मीता कौशल, प्रो. रंजना सिंह और कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ललितेश तिवारी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र भेंट कर किया गया।छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम में समां बांध दिया। वंदना व स्वागत अनुष्का, कुमकुम, भारती और प्रार्थना ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया।घ्भजन व लोकगीत रितु सिंह और तान्या ने राधा राधा तुम्ही हो राधा कृष्ण भजन पर मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुति दी। वहीं भारती कुमारी ने राजस्थानी लोक नृत्य से सभी का मन मोह लिया।घ्प्रेरणा और देशप्रेम कुमकुम भारती ने नारी सशक्तिकरण पर ओजस्वी कविता पढ़ी।जबकि कुमकुम शर्मा ने राष्ट्रभक्ति गीत और प्रार्थना ने मोटिवेशनल गीत प्रस्तुत किया।अनुभव साझा छात्रा काजल वार्ष्णेय ने सात दिनों के शिविर से सीखे गए जीवन कौशल और सेवा भाव के अनुभवों को सबके सामने रखा।

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की एनएसएस कोऑर्डिनेटर प्रो. नीता वार्ष्णेय ने कैंप का निरीक्षण किया और छात्राओं के अनुशासन व सेवा भावना की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।प्राचार्या प्रो. सुषमा यादव ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना हमें स्वयं से पहले देश और समाज के हित के लिए सोचने की प्रेरणा देती है। शिविर का उद्देश्य छात्राओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करना और उन्हें मिलजुलकर रहने व दूसरों की सहायता करने के लिए तैयार करना है।कार्यक्रम का सफल संचालन छात्रा रागिनी द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ, स्वयंसेविकाएं और ग्रामवासी उपस्थित थे। शिविर के समापन पर सभी छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment