लघुशंका कर रहे दो युवकों में बाइक ने मारी टक्करःघायल


सिकन्द्राराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव अगसौली रेलवे स्टेशन के निकट लघुशंका कर रहे दो युवकों को एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार अलीगढ़ में एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। घायल युवक के चचेरे भाई ने कोतवाली में अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली में विनोद कुमार पुत्र भूदेव सिंह निवासी गांव नगरिया महारावल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गत 14 मार्च की शाम 4 बजे करीब उनका चचेरा भाई हरदेश कुमार पुत्र जयवीर सिंह अपने मित्र नवीनकुमार शर्मा पुत्र धर्मेंद्र शर्मा के साथ बाइक पर सवार होकर गांव मुगलगढ़ी से कासगंज जा रहा था। अगसौली रेलवे स्टेशन के समीप तिराहे पर खड़े होकर लघुशंका कर रहे थे। तभी पीछे से तेज गति से आ रही बाइक ने दोनों मित्रों में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों मित्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार अलीगढ़ में एक निजी अस्पताल में जारी है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment