सिकन्द्राराऊ में 26 को धूमधाम से निकलेगा रामनवमी मेला


सिकन्द्राराऊ। गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी राम नवमी के उपलक्ष में 26 मार्च को कस्बा में भव्य राम नवमी मेला धूमधाम के साथ निकाला जायेगा। मेला का शुभारंभ कस्बा के मौहल्ला बगिया बारहसैनी स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर से होगा। मेला कस्बा के विभिन्न मार्गो से होते हुए गुजरेगा। कस्बा भ्रमण के बाद मेला का समापन मौहल्ला बगिया बारहसैनी स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर पर पहुंचकर होगा।
रामनवमी मेला समिति मेला की तैयारियों में जुटी हुई है। आयोजको ने श्रद्धालुओ से राम नवमी मेला में बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की है। आयोजको ने बताया कि राम नवमी मेला में शामिल होने वाली दर्जनों झांकियां भक्तो के मध्य आकर्षण का केंद्र बनी रहेगी।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment