शहीद दिवस पर भाजपा ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि


हाथरस। शहीद दिवस के अवसर पर आज शहर के आगरा रोड पर डीआरबी तिराहा स्थित शहीद पार्क पर भाजपा शहर कमेटी के अध्यक्ष विवेक गुप्ता के नेतृत्व में शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया और इस मौके पर शहीद भगत सिंह, सुखदेव,राजगुरु की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में शहर अध्यक्ष विवेक गुप्ता, हिमांशु मिश्रा, अर्जुन वाल्मीकि, प्रदीप गुप्ता, अशोक गोला, सुरेश चैधरी, अशोक कुमार, प्रदीप बंसल, करण गुप्ता, शुभम शर्मा, बबलू हंसमुख, विपिन बागड़ी, योगेश वाष्र्णेय सहपऊ वाले, चंदन वाष्र्णेय, शिवम शर्मा आदि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment