
सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी को नामजद अपने साथ बहला फुसला कर ले गया। किशोरी घर में रखी नगदी एवं स्वर्ण आभूषण अपने लिए गई है। किशोरी की भाभी ने कोतवाली में नामजद आरोपीय खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है ।
गांव निवासी किशोरी की भाभी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गत 17 मार्च की शाम 5 बजे करीब उसकी 17 वर्षीय नन्द घर से चली गई। इस दौरान उसे गांव का ही गजेंद्र अपने साथ बहला फुसलाकर भगा ले गया। किशोरी घर में रखी 70 हजार की नगदी एवं स्वर्ण आभूषण अपने साथ ले गई है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस किशोरी की तलाश में जुट गई है।












