भक्तों ने तीसरे दिन की माँ चंद्रघंटा की आराधना

देवी मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़ 


सिकंदराराऊ । चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन शनिवार को घर घर में माँ भगवती के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की भक्तो द्वारा पूजा अर्चना की गई । प्रातः भोर से ही देवी मंदिरों पर हाथ में जलाभिषेक का लौटा एवं अग्यारी का हवन कुंड लिए माता रानी के भक्तों की कतारें मां की एक झलक पाने को आतुर नजर आ रही थी । क्षेत्र के सुविख्यात सिद्ध पीठ पथवारी माता मंदिर, चामुंडा मंदिर, पीपल वाली माता, काली माता मंदिर , संतोषी माता मंदिर, केला माता मंदिर पर भक्तों की लंबी लंबी कतारें देखी गई । मां बृजेश्वरी पथवारी माता मंदिर पर माँ भगवती के नयनाभिराम मनोहारी श्रृंगार किए गए । मंदिर में संध्या कालीन बेला में महिला मंडली द्वारा आधुनिक बाद यंत्रों से माता रानी के भजनों का गुणगान किया । माता रानी के दर्शनों को श्रद्धालुओ की खासी भीड़ उमड़ी। देवी भक्तों ने उपवास रख कर माता रानी की विधि पूर्वक पूजा अर्चना कर परिवार में सुख समृद्धि की कामना की। मां भगवती के जयघोषों से कस्बा का वातावरण सराबोर हो गया। देवी मंदिरों को रंग बिरंगी विद्युत झालरो से सजाया गया । वहीं शाम को माता रानी के अलौकिक श्रृंगार भी सजाए गए। माता रानी के दर्शन करने को मंदिरों में श्रद्धालुओ की खासी भीड़ उमड़ी ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment