नवरात्र में फलों के दामों में आया भारी उछाल

फलों के दामों में उछाल आने से लोग परेशान 

सिकंदराराऊ । चैत्र नवरात्र में महंगाई भी अपना असर दिखाने लगी है। सबसे ज्यादा महंगाई का असर फलों पर दिखाई दे रहा है । फलों के दामों में एकाएक वृद्धि हो गई है । फलों के दामों में अचानक उछाल आने से अब फलों की दुकानों पर लोगों की भीड़ कम नजर आ रही है । नवरात्र में लोग फलों का ही प्रयोग करते है । जिसकी बजह से फलों के दाम बढ़ गए है ।
नवरात्र के चलते फलों के दामों में तेजी से उछाल आया है । फलों के बढ़े दामों से व्रत रखने वाले लोगो की जेब पर असर पड़ रहा है । नवरात्र से पूर्व सभी फलों के दाम कम थे । नवरात्र में अचानक फलों के दामों में भारी उछाल आ गया। फल महंगे होने के कारण ठेलों व दुकानों पर लोग कम दिखाई दिए ।
बतादें कि नवरात्र में अन्न का प्रयोग नहीं किया जाता है । व्रत रखने वाले लोग फलों का ही सेवन करते है । जिसकी बजह से भी फलों के दाम बढ़ जाते है । केला 40 रुपए प्रति किलो, सेब 150 रुपए प्रति किलो, पपीता 60 रूपए प्रति , अनार 150 रूपए प्रति किलो ,अंगूर 120 रूपए प्रति किलो ,संतरा 100 रूपए प्रति किलो के भाव में बिक रहे है । फल विक्रेता नाजिम ने बताया कि नवरात्र शुरू होने से पूर्व ही फलों के दामों में वृद्धि हुई है । नवरात्र के बाद फलों के दाम कम होने की उम्मीद है ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment