
हाथरस शहर के मोहनगंज स्थित जिला कैंप कार्यालय पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष के रूप में 1 वर्ष पूर्ण होने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर जिला प्रवक्ता डॉ. मुकेश चंद्रा, पूर्व किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अजीत गोस्वामी, मैनपुरी कॉर्डिनेटर अवधेश बख्शी, पूर्व शहर अध्यक्ष अशोक गुप्ता, जिला महासचिव कपिल सिंह, प्रभाशंकर शर्मा (जिला महासचिव), गोविंद चतुर्वेदी एवं जिला उपाध्यक्ष रामकुमार सारस्वत सहित अन्य साथियों ने स्वागत किया। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय ने कहा कि यह एक वर्ष सभी के सहयोग, विश्वास और आशीर्वाद से सफलता पूर्वक पूर्ण हुआ है। मैं सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और जनता का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। आगे भी संगठन को मजबूत बनाने और जनसेवा के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य करता रहूंगा।
जिला प्रवक्ता डॉ. मुकेश चंद्रा ने कहा कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिली है। उनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा है और कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठा रही है।
पूर्व किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अजीत गोस्वामी ने कहा कि विवेक उपाध्याय ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ किसानों, युवाओं और आम जनता की आवाज को मजबूती से उठाया है। आने वाले समय में उनके नेतृत्व में कांग्रेस












