दयानंद बाल मंदिर सासनी में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी छात्र पुरस्कृत।

कस्बा के आर्य समाज द्वारा संचालित दयानंद बाल मंदिर में आज वार्षिक शिक्षण सत्र का हर्षोल्लास के साथ समापन हुआ। इस अवसर पर विद्यालय में परीक्षा परिणाम घोषित किया गया और मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री प्रदीप कुमार जैसवाल एवं दयानंद शिक्षा समिति सासनी के प्रबंधक डॉ. अमित भार्गव रहे।आर्य समाज मंत्री श्री वेद प्रकाश भार्गव द्वारा हवन यज्ञ कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही उनके चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई। अतिथियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय स्तर पर सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी निम्नलिखित रहेरू विद्यालय में प्रथम स्थान राधिका वार्ष्णेय कक्षा 2, द्वितीय स्थान अलीना कक्षा 5, तृतीय स्थान बेबी कक्षा 4 इस अवसर पर डॉ. अमित भार्गव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही उज्जवल भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने नन्हे-मुन्ने बच्चों की मेहनत की सराहना की और उन्हें आगामी सत्र के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्य अतिथि श्री प्रदीप कुमार जैसवाल ने विद्यालय के प्रबंधक एवं अनुशासन और शैक्षणिक स्तर की प्रशंसा करते हुए छात्रों को निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।समारोह के अंत में बाल मंदिर की प्रधानाध्यापिका अर्चना शर्मा ने विद्यालय प्रबंधन तंत्र एवं स्टॉफ,अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ और भारी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। मेधावी छात्रों को श्री निर्मल कुमार वार्ष्णेय एवं विद्या भूषण गर्ग द्वारा पुरस्कृत किया गया। मंच का सफल संचालन अध्यापिका संध्या दयाल ने किया इस मौके पर नरेश चंद्र वार्ष्णेय आर्य समाज प्रधान, जगदीश प्रसाद शर्मा, श्याम वार्ष्णेय, योगेश वार्ष्णेय, बनवारी लाल वर्मा, रविंद्र रावत, उषा गुप्ता एवं समस्त बाल मंदिर स्टाफ मौजूद था।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment