सासनी में धूमधाम से निकलेगी हनुमान जन्मोत्सव भव्य शोभा यात्राय तैयारियां जोरों पर

धर्म नगरी सासनी में आगामी हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर विशाल एवं भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। श्री राम गौ रक्षा दल और बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शोभायात्रा प्राचीन हनुमान मंदिर, कोतवाली चैराहा से निकाली जाएगी।
शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बरजंगियों ने बताया कि इस भव्य शोभा यात्रा के सफल संचालन के लिए बजरंग दल के स्थानीय कार्यकर्ताओं की टीम पूरी मुस्तैदी से जुटी हुई है। मोहित बजरंगी, रोहित बजरंगी, निक्कू बजरंगी, पवन बजरंगी, आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी जनता से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस शोभा यात्रा की शोभा बढ़ाएं और प्रभु हनुमान का आशीर्वाद प्राप्त करें।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment