
सिकंदराराऊ । कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर कस्बा के मोहल्ला करीम नगर स्थित पानी की टंकी के निकट से एक युवक को सट्टे की ख़ाईबाड़ी करते गिरफ्तार किया । पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नगदी एवं सट्टे की पर्चियां बरामद कर जेल भेज दिया।
एसआई रामनरेश सिंह बुधवार को अपने हमराहो के साथ गश्त में मामूर थे । तभी उन्हें जरिए मुखबिर सूचना मिली कि एक युवक सट्टे की ख़ाईबाड़ी कर रहा है । सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई । पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ के दौरान अपना नाम अरमान पुत्र मुन्ना निवासी मोहल्ला सराय उम्दा बेगम थाना सिकंदराराऊ बताया । पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1135 रुपए नगद एवं सट्टे की पर्चियां बरामद कर उसे जेल भेज दिया।












