
सिकंदराराऊ। एटा रोड स्थित जगदंबा होटल के पीछे रविवार को किराए के मकान में रह रही एक 10 वर्षीय बच्ची छज्जा गिरने से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई । घायल बच्ची को परिजन उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया।
बताया जाता है कि एटा रोड स्थित जगदंबा होटल के पीछे निवासी 10 वर्षीय रुचि रविवार को बच्चों के साथ घर पर खेल रही थी । बच्ची जैसे ही छत के कमजोर छज्जे पर पहुंची । वह भरभराकर टूट गया। छज्जा टूटते ही बच्ची उसके साथ नीचे आ गिरी । जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के समय बच्ची की बुआ घर में मौजूद थीं। आनन फानन में घायल बच्ची को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया । जहां से चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।












