कोतवाली क्षेत्र के गांव गांव नदौना से एक 17 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। काफी तलाशने पर भी नहीं मिली तो परिजनों ने किशोरी के गायब होने पर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है। जिसके आधार पर पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, किशोरी सोमवार रात करीब 10 बजे अपने घर से बिना बताए कहीं चली गई। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटी, तो परिजनों को चिंता हुई।
परिजनों ने रिश्तेदारी और आसपास के इलाकों में किशोरी की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद पीड़ित पिता ने सासनी थाने में मामले की सूचना दी और कानूनी कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और किशोरी की तलाश शुरू कर दी गई है।












