वन टाइम टैक्स व फिटनेस ना होने के बाद विरोध में ट्रांसपोर्टरों का विरोध प्रदर्शन

हाथरस जनपद में वाहनों के फिटनेस बंद हो जाने व वाहन चालकों, संचालकों तथा ट्रांसपोर्टरों को इधर-उधर भागने और वन टाईम टैक्स की समस्या को लेकर ट्रांसपोर्टरों में भारी आक्रोश व्याप्त है और आज ट्रांसपोर्टरों द्वारा शहर के घास की मंडी में जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया और आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
शहर के आगरा रोड स्थित घास की मंडी में वन टाइम टैक्स के विरोध में हाथरस गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में ट्रांसपोर्ट व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ट्रांसपोर्टर, वाहन स्वामी, चालक और परिचालक शामिल हुए।
विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व एसोसिएशन के अध्यक्ष नवजोत शर्मा ने किया। इस दौरान संरक्षक प्रदीप सारस्वत, अमित बंसल, सचिव आदित्य, मीडिया प्रभारी राहुल गुप्ता, जिला महासचिव अमित गुप्ता, शुभम शर्मा, तेजपाल, राजू, कुलदीप, प्रमोद शर्मा और अरविंद सहित लगभग 7500 वाहनों के स्वामियों ने एकजुट होकर वन टाइम टैक्स का विरोध जताया है।
प्रदर्शन के दौरान ट्रांसपोर्ट व्यापारियों ने सरकार से वन टाइम टैक्स के फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन द्वारा शासन प्रशासन से मांग रखते हुए कहा कि 7500 वजन की गाड़ियों पर वन टाइम टैक्स हटाया जाए। पुनः क्वार्टरली टैक्स लगाया जाए। हाथरस में फिटनेस सेंटर को चालू कराया जाए अन्यथा परिवहन विभाग द्वारा फिटनेस कराने की व्यवस्था की जाए। इस मौके पर बड़ी संख्या में ट्रांसपोर्ट व्यापारी और गाड़ियों के चालक-परिचालक मौजूद थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment