
सिकन्द्राराऊ पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार फरार/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्यवाही करते हुए एक युवक अनिल कुमार उर्फ छोटू पुत्र रविन्द्र सिहं निवासी नाई नगला ताहर को एचोला शहादतपुर को जाने वाले रास्ते के मोड से गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से 1 देशी रिवॉल्वर 32 बोर व 2 जिन्दा कारतूस बरामद हुए है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार शर्मा मय टीम शामिल थे।












