
सादाबाद पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार फरार/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली पुलिस द्वारा मुखिबर की सटीक सूचना पर कार्यवाही करते हुए 1 युवक अदनान पुत्र बादशाह निवासी मोहल्ला व्यापारीयान कस्बा को कस्बा की सुभाष गली से गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से 1 तमंचा 315 बोर बरामद हुआ है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मय टीम शामिल थे।









