दैनिक लालसा के स्तंभ लेखक एवं जनपद के प्रख्यात साहित्यकार सेवक हाथरसी की कृति

‘‘यथार्थ हुस्न’’ को कनाडा सरकार से मिला काॅपीराइट प्रमाण पत्रः भारी हर्ष

हाथरस जनपद के प्रसिद्ध एवं प्रख्यात साहित्यकार, पूर्व शिक्षक तथा दैनिक लालसा के स्तंभ लेखक सेवक हाथरसी की पुस्तक ‘‘यथार्थ हुस्न’’ को कनाडा सरकार से कॉपीराइट प्रमाण पत्र मिलने से साहित्यकारों, समर्थकों एवं शुभचिंतकों में भारी हर्ष की लहर दौड़ गई है और साहित्यकार सेवक हाथरसी को बधाई देने वालों का तांता लग गया है।
जनपद के प्रसिद्ध साहित्यकार सेवक हाथरसी को उनकी पुस्तक “यथार्थ हुस्न” के लिए कनाडा सरकार से कॉपीराइट प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ है। यह प्रमाणपत्र कनाडा सरकार के बौद्धिक संपदा विभाग द्वारा गत 25 फरवरी को जारी किया गया।
इस प्रमाणपत्र के अनुसार “यथार्थ हुस्न” एक साहित्यिक कृति है, जिसका प्रथम प्रकाशन 1 मई 2021 को हाथरस उत्तर प्रदेश से भारत में हुआ था। लेखक और स्वामी के रूप में सेवक हाथरसी का नाम दर्ज किया गया है। कनाडा सरकार द्वारा जारी यह पंजीकरण प्रमाणपत्र उनकी रचना को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विधिक सुरक्षा प्रदान करता है।
आईपी केयर (द लॉ फर्म) के मैनेजिंग पार्टनर एडवोकेट दीपक शर्मा ने बताया कि यह उपलब्धि साहित्य जगत के लिए गर्व का विषय है और भारतीय लेखकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई प्रेरणा प्रदान करेगी।
सेवक हाथरसी ने इस उपलब्धि को भारतीय साहित्य की वैश्विक पहचान के रूप में देखा है। उनका कहना है कि यह प्रमाणपत्र न केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि भारतीय लेखन की गरिमा को भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर स्थापित करता है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment