एनएसएस शिविर में मतदाताओं को किया जागरूकःकिया प्रेरित

हाथरस-24 फरवरी। सरस्वती महाविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रथम व द्वितीय इकाई ने द्वितीय दिवस पर एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने ग्रामीणों को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक किया। मंच का संचालन प्रिया वाष्र्णेय द्वारा किया गया। स्वयंसेवकों ने हाथों में स्लोगन लिखी पट्टियाँ और बैनर लेकर गाँव का भ्रमण किया।
इसी बीच एनएसएस अधिकारी राजकुमार व डॉ. फौजीया सिद्दीकी ने ग्रामीणों को लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक वोट के महत्व के बारे में समझाया। मतदाता जागरूकता अभियान नाटक प्रस्तुति में कई छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। शिविर के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने शत-प्रतिशत मतदान करने और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने की शपथ ली। इसी बीच मुख्य अतिथि सुरेंद्र सिंह ने एसआईआर पर प्रकाश डालते हुए मतदान के बारे में जानकारी देते हुए छात्र-छात्राओं को सम्बोधित किया।
कार्यक्रम के दौरान एनएसएस अधिकारी डॉ. फौजिया सिद्दीकी, डॉ. राजकुमार, सुरेंद्र सिंह, अनुज्ञा अग्रवाल, दीप्ति वाष्र्णेय, पवन पाठक, आशीष अग्रवाल, पवन कुमार, पवन पंडित सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment